फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ajay first in carrom competitionAjay first in carrom competition

Ambala News: कैरम प्रतियोगिता में अजय प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Ajay first in carrom competitionAjay first in carrom competition
अंबाला। छावनी के डाकघर में आयोजित दो दिवसीय प्रेक्टिस कैरम एकल अभ्यास प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हरियाणा प्रदेश से लगभग 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा दिन में खिलाड़ियों के बीच 40 मैच खेले गए। वहीं पहला सेमिफाइनल मैच दिविज बांगा और महेंद्र शर्मा के बीच हुआ। इसमें दिविज ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह से दूसरे सेमिफाइनल में अजय और सुरेंद्र के बीच मैच हुआ। इस मैच में अजय जीते और फाइनल में पहुंचे। इसके बाद देर शाम को दिविज और अजय के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें अजय ने दिविज को हराकर फाइलन मैच जीत लिया। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर महेंद्र शर्मा और चौथे नंबर पर सुरेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खेलों में अधिक से अधिक उत्साह और ऊर्जा दिखाने के लिए सभी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया जहां खेल हमारे शरीर और दिमाग को तंदुरूस्त रखते हैं, वहीं मनोरंजन को सबसे उत्तम साधन भी है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सुरेंद्र, जसबीर अहलावत,अनिल भाटिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed