फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Airman duped of Rs 52.22 lakh by luring him with profit

Ambala News: मुनाफे का लालच दे वायुसैनिक से 52.22 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Airman duped of Rs 52.22 lakh by luring him with profit
अंबाला। वायुसेना के जवान ने इंस्टाग्राम के जरिये ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच देकर 52 लाख 22 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई। साइबर ठग ने मैसेज भेजने के बाद कई माह तक ऑनलाइन पैसे लगाकर कई गुणा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। इस तरह से थोड़े-थोड़े करके पूरी राशि लगवा दी।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता जींद के मॉडल टाउन निवासी एक जवान ने बताया कि वह वायु सेना स्टेशन अंबाला छावनी में कार्यरत है। वर्ष 2022 के जुलाई माह में इंस्टा ग्राम के माध्यम से ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए मोबाइल पर मैसेज आया था। वह कई नंबरों से कॉल किया करता था। पैसे कमाने की बात बोलकर झांसे में लिया। इस तरह से आरोपी ने कई माह तक मैसेज कर झांसे में ले लिया।
विज्ञापन

जनवरी 2023 से मई 2024 तक करीब 13 बार अलग-अलग राशि भेजी। इस तरह से 3 लाख 73 हजार 500 रुपये व उसके बाद 8 बारी में 2 लाख 89 हजार और उसके बाद 48 बारी में 24 लाख 14 हजार 100 से भेजे। साथ ही पत्नी के खाते से भी आरोपी के खाते में पैसे भेजे। शातिर आरोपी ने झांसे में लेकर कुल 52 लाख 22 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed