{"_id":"6745229d8fd85635680c2314","slug":"air-pollution-rises-again-aqi-reaches-213-ambala-news-c-36-1-amb1002-133376-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वायु प्रदूषण में फिर उछाल, 213 पर पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वायु प्रदूषण में फिर उछाल, 213 पर पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
अंबाला। पिछले दो तीन दिनों से अंबाला की हवा काफी साफ थी मगर सोमवार को फिर से वायु प्रदूषण में उछाल आया। अंबाला का औसत एक्यूआई 213 माइक्रो ग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। वहीं अगर दिनभर में वायु प्रदूषण को देखें तो पीएम 2.5 अधिकतम 362 तक गया है। पीएम 10 291 तक अधिकतम रहा है।
वायु प्रदूषण में पीएम 2.5 व पीएम 10 के इतने आंकड़े हवा की काफी खराब स्थिति को दर्शाते हैं। इस गुणवत्ता की हवा स्वस्थ व्यक्ति को बीमार कर सकती है। यही कारण है कि नागरिक अस्पतालाें में भी सांस के मरीज सामान्य ओपीडी की तुलना में बढ़ गए हैं। विशेषज्ञ प्रदूषण बढ़ने का एक कारण मौसम से जोड़कर भी बता रहे हैं। ठंडी हवा और नमी के कारण वायु प्रदूषण अधिक ऊपर नहीं उठ पाता है, इस कारण से भी प्रदूषण अधिक महसूस होता है।
वातावरण में नमी से धुंध की संभावना
अंबाला में दिन के समय 25.8 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावित है। 26 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है ।