फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agriculture Minister called for adopting natural farming

Ambala News: कृषि मंत्री ने किया प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister called for adopting natural farming
शहजादपुर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए। सूचना विभाग
अंबाला। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा शहजादपुर में मंडल प्रधान विक्रम राणा के निवास पर आयोजित जनसभा में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकार की नीतियां एवं योजनाएं इस प्रकार बनाई गई हैं कि किसानों की आय बढ़े और उन्हें अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह आवश्यक है कि हम प्राकृतिक खेती अपनाकर अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें और बीमारियों से बचें। अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों और पेस्टीसाइड के प्रयोग से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संगठन ने उन्हें नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है, इससे पूर्व यहां पहुंचने पर उन्होंने विधानसभा प्रभारी के रूप में शक्ति केंद्र प्रमुख एवं जिला पदाधिकारियों व अन्य पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की, जिसमें जिला पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, जिला प्रधान मनदीप राणा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अंबली, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed