{"_id":"67dc9007043aaff0d205a014","slug":"agniveer-recruitment-exam-result-declared-ambala-news-c-36-1-amb1001-139407-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
Fri, 21 Mar 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सेना भर्ती कार्यालय अंबाला ने जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित की गई थी और परिणाम अब आधिकारिक ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवार, जिनका रोल नंबर उपरोक्त वेबसाइट पर प्रकाशित परिणाम में लिखित है, उन्हें आगे के दस्तावेजीकरण के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला कैंट में दी गई तारीखों पर सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) के तहत 100048 से 101600 तक रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को 22 मार्च 2025 को रिपोर्ट करना होगा।
इसी प्रकार अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) रोल नंबर 101617 से 104465 तक वाले उम्मीदवारों 24 मार्च 2025 को रिपोर्ट करेंगे। जबकि अग्निवीर (तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) के तहत 100019 से 100153 तक रोल नंबर वाले उम्मीदवार और 100012 से 100265 को क्रमशः 25 मार्च को रिपोर्ट करना होगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को 10 वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट, एडमिट कार्ड, उपरोक्त दस्तावेजों की दो फोटोकॉपी और आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर से संबंधित दस्तावेज लाने अनिवार्य होंगे। संवाद