फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aggarwal Fellowship Club's executive took oath

अग्रवाल फेलोशिप क्लब की कार्यकारिणी ने शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Fellowship Club's executive took oath
अग्रवाल फैलोशिप कल्ब के पदाधिकारी शपथ ग्रहण करते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। अग्रवाल फेलोशिप क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में राजेंद्र विज ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रुप में हिमांशु गुप्ता, विशाल अग्रवाल आए। पूर्व प्रधान महेश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में हुए सभी सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, बाजारों में मास्क वितरण आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजिंद्र विज ने गत वर्ष कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और महिला विंग को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्लब की तरफ से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब के संस्थापक राजिंद्र गोयल ने वर्ष 2022 की नई कार्यकारिणी प्रधान गौरव गुप्ता, आईपीपी महेश अग्रवाल, महासचिव रचित गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, उप प्रधान आशीष अग्रवाल एवं जितेंद्र सिंघल, सलाहकार अजय गुप्ता, अमित अग्रवाल एवं राकेश बंसल, सह सचिव आर्किटेक्ट विकास गुप्ता एवं राजेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विशाल गुप्ता, प्रभाकर सिंगला, नवीन मित्तल, आशीष अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राजू बंसल, पीयूष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, निपुण अग्रवाल, अश्विनी सिंगला, अंकुश सिंगला, अमन अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर क्लब के सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री अनिल विज ने नई कार्यकारिणी को सामाजिक कार्यों के लिए दो लाख रुपये अनुदान राशि की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed