{"_id":"611acef58ebc3e42f04fac4c","slug":"after-waiting-till-one-o-clock-after-10-minutes-the-admission-portal-closed-again-ambala-ambala-news-knl801118104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बजे तक इंतजार के बाद 10 मिनट चलकर फिर बंद हुआ दाखिला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बजे तक इंतजार के बाद 10 मिनट चलकर फिर बंद हुआ दाखिला पोर्टल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार बरकरार रहा। क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग ने 16 अगस्त से दाखिला के लिए पोर्टल खोलने के एलान किया था। पहले कहा जा रहा था कि करीब 12 बजे से पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन करीब 1 बजे तक भी पोर्टल नहीं खुल सका। जब 1 बजे के बाद पोर्टल खुला तो वह भी करीब 10 मिनट चलने के बाद बंद हो गया। इस कारण कॉलेज में दाखिला लेने के लिए इच्छुक छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
दाखिला लेने के इच्छुक कई छात्र कॉलेज में भी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। जिन्हें कॉलेज में कोर्स व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जा रही थी, जबकि साइबर कैफे पर कई घंटों इंतजार करने के बाद बहुत से छात्रों को वापस जाना पड़ा। हालांकि शाम के बाद पोर्टल सुचारू रूप से चलने लगा था लेकिन अभी पोर्टल पर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि कितने आवेदन किस कॉलेज में हुए हैं।
13 कॉलेजों में होने हैं दाखिले
इस बार जिले भर के 13 कॉलेजों में 8 हजार 620 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होनी है। जबकि इस बार हरियाणा बोर्ड के 7 हजार 98 बच्चे तो सीबीएसई बोर्ड के 4 हजार 105 बच्चे पास हुए है। इस तरह कुल 11 हजार 203 बच्चे पास हुए है। उम्मीद जताई जा रही है। इसमें से भी करीब करीब 10 हजार से अधिक बच्चा कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन करेगा। जबकि इस बार विभाग के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करना चुनौती होने वाला है। क्योंकि अधिकतर छात्रों के अंक 90 और उससे अधिक है।
विज्ञापन
करीब 1 बजे दाखिले के लिए पोर्टल खुला था, जो कि करीब 10 मिनट चलने के बाद बंद हो गया। अब उम्मीद है कि मंगलवार से ऐसी दिक्कत नहीं आएगी और छात्र अपनी इच्छा अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
- सलील दोसाज, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी।