फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the warning, pending development projects worth Rs 8 crore gained momentum.

Ambala News: चेतावनी के बाद आठ करोड़ की लंबित विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
After the warning, pending development projects worth Rs 8 crore gained momentum.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से दी गई चेतावनी का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। पिछले कई महीनों से कछुआ गति से चल रही लगभग आठ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं में तेजी आ गई है।
8 जनवरी को हुई समीक्षा बैठक में ईओ ने दो टूक शब्दों में कहा था कि यदि काम में देरी हुई तो न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि ठेका भी रद्द कर दिया जाएगा। इस सख्त चेतावनी के बाद ठेकेदारों ने लेबर और मशीनों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

12 क्रॉस रोड की पुलिया के निर्माण से स्थानीय लोगों का सिरदर्द खत्म होगा। यह पुलिया अब बनकर तैयार है, इससे क्षेत्र में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। इस पुलिया का निर्माण वर्ष 2024 में शुरु किया गया था। इस परियोजना पर 3.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। पुलिया के निर्माण से अब सड़क के दूसरे हिस्से को दुरुस्त किया जाएगा जोकि जल्द ही अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। इस सुविधा से रिहायशी क्षेत्रों से आने वाले वाहन सीधा हाइवे तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed