फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the update, 98 thousand rupees were withdrawn from the account as soon as the mobile was switched on.

Ambala News: अपडेट होने के बाद मोबाइल ऑन होते ही खाते से उड़े 98 हजार रुपये

Fri, 29 May 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 29 May 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
After the update, 98 thousand rupees were withdrawn from the account as soon as the mobile was switched on.
अंबाला। डिजिटल दौर में साइबर ठगों ने मोबाइल के ऑटो-अपडेट सिस्टम को ठगी का नया हथियार बना लिया है। अंबाला कैंट के गोबिंद नगर से साइबर अपराध का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मोबाइल अपडेट होने के महज आधे घंटे में एक घरेलू महिला के खाते से 98 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात हैकरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोबिन्द नगर निवासी 38 वर्षीय स्नेहा गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 मई की सुबह करीब 10:35 बजे उनका मोबाइल फोन उनकी 9 वर्षीय बेटी गौरी के पास था। इसी दौरान मोबाइल स्क्रीन पर अचानक सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन आया और फोन अपने आप अपडेट होने लगा। कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया। पीड़िता के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक उन्होंने फोन को शुरू करने की कोशिश की, लेकिन स्क्रीन ब्लैक रही। लगभग 30 मिनट के बाद जब मोबाइल अपने आप ऑन हुआ, तो स्नेहा के होश उड़ गए। फोन की स्क्रीन लाइट जलते ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज फ्लैश हुआ। अज्ञात साइबर ठगों ने उनका फोन हैक कर खाते से 98,000 रुपये निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन

-----
डर के मारे रीसेट कर दिया फोन
ठगी का अहसास होते ही पीड़िता घबरा गई और उसने आनन-फानन में अपना मोबाइल फोन पूरी तरह से रीसेट कर दिया। इस जल्दबाजी के कारण साइबर पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि फोन रीसेट होने से हैकिंग से जुड़ा सारा डिजिटल डेटा और तकनीकी सबूत डिलीट हो गए। पीड़िता ने घटना वाले दिन यानी 21 मई को ही तुरंत सतर्कता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 28 मई को पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर अपने लिखित बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed