फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the murder, the body was thrown in the fields along the highway

Ambala News: हत्या के बाद हाईवे किनारे खेतों में फेंका शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
After the murder, the body was thrown in the fields along the highway
शहजादपुर के बपौली गांव के पास शव के पास खड़ी हुई थी मृतक की बाइक: सोशल मीडिया
अंबाला। तीन माह पहले शादी के बंधन में बंधे साबापुर गांव निवासी 30 वर्षीय मान सिंह का शव बुधवार को बापौली गांव के पास खेतों में मिला। मृतक अपने गांव से 26 नवंबर को पंचकूला के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह शव मुख्य मार्ग के ठीक साथ खेतों में मिलने पर इलाके में सनसनी मच गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव की गर्दन पर निशान थे। पास ही मफलर व बाइक खड़ी थी। फोन व पैरों में जूते गायब थे। प्राथमिक जांच में यह सामने आ रहा है कि हत्या करने के बाद शव को खेतों में फेंक दिया गया होगा लेकिन पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शहजादपुर थाना पुलिस ने मृतक के भाई गुरचरण सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्यों को खुर्दबुर्द करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूध की डेयरी चलाता था मृतक मान सिंह

मृतक के छोटे भाई गुरचरण ने बताया कि बड़ा भाई मान सिंह गांव में ही दूध की डेयरी चलाता था। तीन माह पहले ही भाई की यमुनानगर के गधौली गांव में शादी हुई थी। 26 नवंबर को वह बाइक पर निजी काम के चलते बाइक पर गया था। फोन करने पर मान सिंह ने पत्नी को कहा था कि वह सुबह आएगा। बाद में फोन बंद हो गया था। 27 नवंबर को सुबह गांव के सरपंच से सूचना मिली कि बपौली गांव में मान सिंह का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल का पता लगाने के लिए पुलिस लेगी साइबर सैल की मदद

मृतक मान सिंह के गायब मोबाइल का पता लगाने के लिए पुलिस साइबर सैल भी मदद ले रही है। साथ ही परिजनों से भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मान सिंह की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी। मृतक के भाई ने बताया कि मान सिंह की पेंट की जेब में 420 रुपये पड़े हुए थे। जबकि मुंह से खून निकल रहा था।

वर्जन

मान सिंह का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शहजादपुर
---------

शहजादपुर के बपौली गांव के पास शव के पास खड़ी हुई थी मृतक की बाइक: सोशल मीडिया

शहजादपुर के बपौली गांव के पास शव के पास खड़ी हुई थी मृतक की बाइक: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed