फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the marriage ceremony, a young man going home with a friend was attacked with a sharp weapon

विवाह समारोह के बाद दोस्त के साथ घर जा रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
After the marriage ceremony, a young man going home with a friend was attacked with a sharp weapon
विवाह समारोह के बाद दोस्त के साथ घर जा रहे युवक पर तीन युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छावनी थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमित ने बताया कि वह माया वाला चौक का निवासी है।
वह वीरवार दोपहर को उसके उस्ताद कपिल निवासी रामबाग रोड के भाई के विवाह समारोह में गए थे। वहां हर्ष उर्फ चुगा, उसका दोस्त बादल व एक अन्य लड़का भी था। पार्टी में किसी ने चुगा के सिर के बाल खींच दिए। इसके बाद चुगा ने उस पर शक जाहिर करते हुए उसके साथ गाली गलौज की। पार्टी के बीच में ही वह घर जाने के लिए अपने दोस्त के साथ निकल गया।
विज्ञापन

जब वह अपने घर के सामने स्टील की दुकान के पास पहुंचे तो सामने से चुगा, बादल व एक और दोस्त मोटरसाइकिल पर आए। आते ही तीनों ने उस पर तेजधार हथिया से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हर्ष उर्फ चुगा और बादल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed