फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the harvesting of maize, a fire was set in the grass, the boxes of bees were burnt.

मक्की की कटाई के बाद घास में लगाई गई आग, मधुमक्खियों के बक्से जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
After the harvesting of maize, a fire was set in the grass, the boxes of bees were burnt.
नारायणगढ़। फसल काटने के उपरांत खेतों में आग लगाने के कारण साथ लगती भूमि में रखे मधुमक्खियों के 250 मक्खियों के बक्से जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मक्खी पालक का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। इस संदर्भ में वार्ड 8 के मक्खी पालक अनिल कुमार ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसने अपने बक्से गांव भरेड़ी कलां में एक रिश्तेदार की भूमि पर रखे हुए थे। उक्त भूमि के साथ ही किसी अन्य किसान के खेत भी लगते थे। जिसमें किसान ने अपनी मक्की की फसल काटने के उपरांत घास में आग लगा दी और वहां से चला गया। शिकायतकर्ता के अनुसार बुधवार शाम लगभग पांच बजे उसके एक परिचित ने उसके फोन किया कि तुम्हारे मक्खी के बक्सों में आग लग गई है। अनिल कुमार के अनुसार, वह मौके पर पहुंचा। उसने दमकल विभाग को फोन किया, परंतु दमकल विभाग को फोन नहीं लगा। इसके बाद उसने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उनके फोन करने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कर्मियों ने मशक्कत के उपरांत आग को बुझाया, मगर तक तब उसके मक्खी के बक्से जल चुके थे। उसने बताया कि उस आग में उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह आग बराबर के खेत वालों द्वारा घोर लापरवाही से लगाई गई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed