फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the fight, the married woman was thrown out of the house for bringing five lakhs, three including her husband were named

Ambala News: मारपीट के बाद पांच लाख लाने के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
After the fight, the married woman was thrown out of the house for bringing five lakhs, three including her husband were named
अंबाला। बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत बाग निवासी विवाहिता को ससुराल से मारपीट के बाद घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कुलदीप कुमार कोहली, सतीश कुमार व आशा रानी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत निशांत बाग निवासी श्वेता घई ने बताया कि उसकी शादी चार दिसंबर 2022 को हुई थी। घर वालों ने तकरीबन तीन लाख रुपये नकद दिए थे व तीन लाख खर्च किए। पहली शादी से उसकी एक लड़की थी और पति की पहली शादी से लड़का था। ससुराल वालों ने आश्वासन दिया था कि वह उसकी लड़की को अपने बच्चों की तरह रखेंगे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने के ताने मारने लगे। धमकाने लगे कि कुलदीप की पहली पत्नी को भी इसी वजह से तलाक दिया था। अगर दहेज नहीं दिया तो घर बसने नहीं देंगे। कुछ दिनों बाद ही कार की मांग की और मना करने पर मारपीट की। 27 दिसंबर 2022 को जब अपने घर रसोई में काम कर रही थी, इतने में पति कुलदीप व मेरी सास व ससुर सभी रसोई में घुस आए और मुझे बालों से पकड़कर बाहर घसीटा और मुंह पर थप्पड़ मारे। बोले कि 5 लाख रुपये अपने मां बाप से लेकर आ नहीं तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। घर से बाहर निकालने के बाद वह अपने मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed