फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After killing the woman, the dead body was thrown on the bank of the canal

महिला की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown on the bank of the canal
बराड़ा। बराड़ा में अधोया रोड पर दादूपुर नलवी नहर किनारे एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अपने खेतों में जा रहे एक किसान ने शव को देखा व पुलिस को सूचना दी। शव पर कई घाव के निशान हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या की गई है। अभी महिला की शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे एमएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दहिया माजरा के रहने वाले माया राम ने बताया कि उसने अधोया बराडा रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास जमीन ठेके पर ली हुई है। जहां वह खेती के चलते आता-जाता रहता है। बुधवार शाम को भी वह नहर किनारे पटरी से होता हुआ खेतों में जा रहा था। चलते-चलते उसे नहर किनारे खून पड़ा हुआ दिखाई दिया, जोकि नहर की तरफ तक बिखरा पड़ा था। खून देखते ही वह सन्न रह गया। खून के निशान देखते हुए जब वह नहर की तरफ बढ़ता गया तो वहां का नजारा देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वहां करीब 40 वर्षीय एक महिला का शव औंधे मुंह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। शव पर कटे हुए घाव के निशान थे। उसके अनुसार तभी उसे अधोया से डायल 112 की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को रुकवाकर उसने सारा वृतांत सुनाया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
गले पर हैं गहरे घाव
महिला के शव पर गहरे घाव हैं, जोकि प्रथम दृष्टया तेजधार हथियार के प्रतीत होते हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बेरहमी से महिला की हत्या कर उसे नहर किनारे फेंक दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ढूंढ रहे हैं सुराग
अभी शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ नई बातें सामने आ सकती है। फिलहाल मौका-ए-वारदात को खंगाला जा रहा है ताकि वहां से कोई सुराग हाथ लग सके। मामला पेचीदा है, इसलिए गहनता से जांच जारी है। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी अपना काम कर रही है।
- रजनीश शर्मा, डीएसपी, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed