फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After Ganpati festival, now preparations for Durga Puja

Ambala News: गणपति महोत्सव के बाद अब दुर्गा पूजा की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
After Ganpati festival, now preparations for Durga Puja
अंबाला। श्री गणेश महोत्सव संपन्न होते ही कारीगर मां दुर्गा की पूजा में जुट जाएंगे और मूर्तियों के निर्माण का सिलसिला जारी हो जाएगा। अंबाला छावनी में जयपुर से आकर बसे कारीगरों का कहना है कि मां दुर्गा की मूर्तियों के निर्माण के लिए पहले से ही ऑर्डर आने शुरु हो गए हैं, इसलिए जल्द ही पूजा-अर्चना करने के बाद मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर वह पहली मूर्ति तैयार करेंगे जोकि मां को समर्पित होगी।
विज्ञापन

कारीगर ने बताया कि कोलकाता से विशेष मिट्टी को मंगवाया जाता है ताकि विधि-विधान के बाद मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण हो और इस दौरान कोई विघ्न न आए। मूर्ति निर्माण से पहले मिट्टी के ढांचे पर कई परतें चढ़ाई जाती है। मूर्ति निर्माण से पहले ढांचा तैयार किया जाता है, इसमें सबसे पहले बांस और सूखे भूसे से प्रतिमा का ढांचा बनाया जाता है ताकि मूर्ति को शुरुआती आकार मिल सके। दुर्गा पूजा का उत्सव अश्विन शुक्ल षष्ठी तिथि से प्रारंभ होता है, जो विजयादशमी तक चलता है। पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल षष्ठी तिथि का प्रारंभ 27 सितंबर से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed