{"_id":"63598d9883309e0b21492a6d","slug":"after-diwali-the-climate-becomes-toxic-it-is-difficult-to-breathe-ambala-news-knl1255611142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद जहरीली हुई आबोहवा, सांस लेना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद जहरीली हुई आबोहवा, सांस लेना दुश्वार
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के गेट के पास सड़क के किनारे लगे गंदगी के ढेर से उठता धुं?
- फोटो : Ambala
अंबाला। जिले की हवा दिवाली के बाद से लगातार खराब होती जा रही है। दिन कई बार एक्यूआई लेवल में बदलाव देखा गया है। पूरे दिन का एक्यूआई सबसे अधिक 249 दर्ज किया गया। यह स्थिति मुख्य रूप से शाम सात बजे की रही है। वहीं सबसे कम एक्यूआई भी 230 रहा। कुल मिलाकर हवा की स्थिति खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। यह सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए बिल्कुल भी ठीक न हीं है।
इसके अलावा इस हवा को गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं माना जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा सलाह दी जा रही है कि ऐसी हवा से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं और सांस की बीमारी से पीड़ित लोग घर में ही रहें। अगर किसी मजबूरी में घर से बाहर निकलना पड़ता है तो रुमाल इत्यादि का प्रयोग कर ही बाहर निकलें। इससे कुछ हद तक मरीज का बचाव हो सकेगा और सांस की बीमारी से उसे ज्यादा जूझना न पड़े।
22 अक्तूबर से बिगड़ी स्थिति
अंबाला की आबोहवा 22 अक्तूबर से बिगड़नी शुरू हो गई थी। इससे पहले एक्यूआई 142 था। वहीं यह स्थिति 22 अक्तबूर को सीधे ही 268 पहुंच गई थी। 23 अक्तूबर को एक्यूआई 263 व 24 अक्तूबर को 207 रहा है। वहीं 25 अक्तूबर को 252 रहा। अब 26 अक्तूबर को 249 दर्ज किया गया है। लगातार इतने दिनों से चल रही खराब हवा को देखते हुए अंबालावासियों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
एक्यूआई का आंकड़ा
सुबह 5 बजे 230
सुबह 6 बजे 232
सुबह 10 बजे 234
शाम 4 बजे 237
शाम 5 बजे 242
शाम 6 बजे 248
शाम 7 बजे 249
शाम 8 बजे 246
एक्यूआई में हवा की खराब स्थिति दिखाई दे रही है। ऐसे में मरीजों को रुमाल व मास्क का प्रयोग कर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। खासकर सांस वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं को। यह प्रदूषण उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।