फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After Ayodhya, Ram Lalla appeared on postage stamp also

Ambala News: अयोध्या के बाद डाक टिकट पर भी उतरे रामलला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
After Ayodhya, Ram Lalla appeared on postage stamp also
अंबाला सिटी। प्राण प्रतिष्ठा की छवि को यादों में संजोए रखने के लिए डाक विभाग की ओर से 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की टिकट जारी हुई थी। इसे शुरू में फ्लीट अकाउंट रखने वालों को ही दिया जा रहा था, लेकिन अब कोई भी व्यक्ति यह डाक टिकट जिला के मुख्य डाकघरों से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए डाक विभाग के पास पिछले माह ही दो हजार से अधिक टिकट आ चुकी है। इसके साथ ही जहां पहले ये टिकट कागज के लिफाफों में मिल रही थी। तो वहीं अब यह टिकट फ्रेम के साथ भी मिलनी शुरू हो गई। जिसका मूल्य विभाग की ओर से 500 रुपए रखा गया है। इस फ्रेम में टिकट को डालकर किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है, या फिर दीवार पर लटकाया भी जा सकता है।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से जो टिकट जारी की है। उसमें गणेश भगवान, अयोध्या के श्रीराम मंदिर का स्वरूप चित्र, भगवान हनुमान, शबरी गाथा, जटायु , तमसा नदी नाव यात्रा को दर्शाया गया है। इससे लोगों को रामायण की पूरी गाथा का आभास होता है। लोग यह टिकट अपने निजी संग्रह में इकट्ठा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन की खुशबू से महक रहा टिकट
अंबाला शहर के मुख्य डाकघर के डाकपाल ने राजेश मान ने बताया कि इस टिकट में असली चंदन का उपयोग किया गया है। जिससे टिकट से अद्भुत खुशबू भी आती है। इसके साथ ही टिकट के कुछ हिस्सों को बनाने के लिए अयोध्या की मिट्टी व पानी का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही टिकट में रामायण की चौपाई भी लिखी है। इसके साथ ही टिकट अंधेरे में चमकती भी है। राम मंदिर की डाक पूरी शीट में पांच रुपए की छह टिकट है। इसकी कीमत विभाग की ओर से 100 रुपए रखी गई है। इसके साथ फ्रेम के साथ इसकी कीमत 500 रुपए होगी। अभी तक डाक विभाग ने 500 से अधिक टिकटों की बिक्री की है।

वर्जन
विभाग के पास दो हजार के करीब श्री राम मंदिर की डाक टिकट आ चुकी है। पहले जहां खाता धारकों को ही यह टिकट दी जा रही थी तो वहीं अब कोई भी व्यक्ति टिकट खरीद सकता है।
-राजेश मान, डाकपाल अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed