फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Jitendra murder case: Man stabbed in throat during dispute with girl, family members adamant on arrest

अंबाला का जितेंद्र हत्याकांड: युवती से विवाद में युवक के गले पर मारे चाकू, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Fri, 13 Oct 2023 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 08:40 AM IST
सार

मृतक के भाई मनीष ने बताया कि जैसे ही भाई पर हमले की सूचना पाकर वे बस स्टैंड पर पहुंचे तो कुछ पुलिस वालों ने आरोपी की जगह उन्हें ही पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज का कहना था कि कुछ भी हो जाए छोड़ना नहीं है।

विज्ञापन
Ambala Jitendra murder case: Man stabbed in throat during dispute with girl, family members adamant on arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंबाला सिटी बस स्टैंड पर युवती से हुए विवाद के बाद एक युवक की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले युवती ने भी युवक को थप्पड़ जड़ा। फिर उसके करीबियों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी युवक ने उसके गले पर चाकू मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नदी मोहल्ला निवासी जतिंद्र-22 के रूप में हुई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
घटनाक्रम के अनुसार, वीरवार को दिन में जतिंद्र उर्फ मोनू अपने दोस्तों के साथ बस स्टैंड पर आया था। तभी किसी बात को लेकर एक युवती से उसका विवाद हो गया। तभी युवती ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते बस स्टैंड पर मौजूद युवती के करीबी और साथी वहां जमा हो गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने जतिंद्र के गले पर चाकू मार दिया।
विज्ञापन


सूचना पर जतिंद्र के परिजनों के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, जतिंद्र की मौत के बाद परिजनों ने ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। मौके पर एएसपी दीपक सहित अलग-अलग थानों के प्रभारी, सीआईए व अन्य पुलिस की टीम पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि फिलहाल आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों में कुछ एक शिक्षण संस्थान के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का भाई बोला- पुलिस ने आरोपियों की जगह मुझे पकड़कर रखा
मृतक के भाई मनीष ने बताया कि जैसे ही भाई पर हमले की सूचना पाकर वे बस स्टैंड पर पहुंचे तो कुछ पुलिस वालों ने आरोपी की जगह उन्हें ही पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज का कहना था कि कुछ भी हो जाए छोड़ना नहीं है। इतने में हमला करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने कहा कि अगर पुलिस मुस्तैदी दिखाती तो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था। मनीष ने बताया कि उसका भाई जतिंद्र कपड़ा मार्केट के पास अपने साथियों के साथ रेहड़ी फड़ी लगाता था। वह बस स्टैंड गया था, जहां पर एक युवती ने उसे बिना किसी कारण के थप्पड़ मार दिया था। उसके बाद आरोपियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी।

सड़क जाम करने की चेतावनी पर पुलिस की बढ़ी टेंशन
ट्रामा सेंटर में हंगामे के दौरान जैसे ही परिजनों ने रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जाम लगाने की बात कहीं तो पुलिस की टेंशन बढ़ गई। आनन-फानन में भारी पुलिस बल तैनात कर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।


जांच अधिकारी के अनुसार
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर मनीष, सदर थाना प्रभारी, अंबाला सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed