फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After 45 years, friends refreshed old memories

Ambala News: 45 वर्षों के बाद साथियों ने पुरानी यादें की ताजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
After 45 years, friends refreshed old memories
अंबाला सिटी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में पूर्व विद्यार्थियों का पुनर्मिलन कार्यक्रम सफलता की कहानियों के बीच दोस्ती का जश्न आयोजित किया गया, जिसमें 1977 से 1984 बैच के पूर्व छात्र पहुंचे। करीब 45 वर्षों के बाद पुराने साथी एक बार फिर अपने विद्यालय में मिले और अपने सुनहरे छात्र जीवन को याद करते हुए भावुक हो उठे। विद्यालय प्रधानाचार्य हरिंद्र सिंह लांबा ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं की ओर से स्वागत गीत गाकर हुआ। इस अवसर पर विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर देश और विदेश में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत 40 पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संदीप कपूर ने बताया कि इस स्कूल से पढ़े कई साथी आईआरएस अधिकारी, सेना व वायुसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिष्ठित डॉक्टर, इंजीनियर, कॉर्पोरेट जगत में सीईओ और बड़ी-बड़ी कंपनियों के संचालक हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. राहुल त्रेहन, रजनीश शर्मा, सेवानिवृत्त कर्नल राजीव बिंदल, हरबिंद्र सिंह कपानी, डॉ. सिम्मी, विंग कमांडर धर्मेंद्र चतुर्वेदी, कमांडर हरपाल संधार, सुमन ओबेरॉय, डॉ. सोनिया ओबेरॉय, सेवानिवृत्त कर्नल आशीष बेदी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed