फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After 17 days of marriage, the newly married woman absconded from the house due to love affair

Ambala News: शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता प्रेम प्रसंग के चलते हुई घर से फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
After 17 days of marriage, the newly married woman absconded from the house due to love affair
अंबाला। शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर फरार हो गई। सुबह जैसे ही पति काम पर गया तो दोपहर बाद पत्नी चली गई। जाते हुए पर्स से पैसे भी निकालकर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंघावला निवासी परविंद्र सिंह ने बताया कि 13 मार्च को उसकी पटियाला निवासी ममता रानी के साथ शादी हुई थी। वे दोनों ठीक रह रहे थे। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक उसकी पत्नी ने उसे कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। मुझे तू पसंद नहीं है और मैंने अपने माता-पिता के दबाव में आकर तेरे साथ शादी की है। पत्नी ने बताया कि वह शादी से पहले तीन महीने बॉयफ्रेंड के साथ यूपी में रही। वहां से उसका भाई लेकर आया था। वह अब सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चाहती है। दुर्भाग्य से उसके घरवालों ने दबाव डालकर शादी करा दी। परविंद्र ने बताया कि उसकी मां रसोई में का खाना बना रही थी और उसकी भाभी अपनी मासी के घर चली गई। इस बीच नवविवाहिता ने परिजनों को चकमा देने के लिए बेड पर तकिए के ऊपर कंबल बिछाया हुआ था। ऐसा लग रहा था कि सो रही है। बाद में देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों से पता किया तो उन्होंने कहा कि वह घर भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed