{"_id":"687d5a4b62526b78ed0ee6f6","slug":"advocates-are-adamant-on-the-demand-of-working-for-five-days-suspending-work-every-saturday-ambala-news-c-36-1-ame1006-146402-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच दिन कार्य करने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, हर शनिवार कर रहे वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच दिन कार्य करने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, हर शनिवार कर रहे वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन अंबाला। संवाद
अंबाला सिटी। कोर्ट परिसर में पांच दिन काम करने की मांग के लिए अधिवक्ता लगातार रोष जता रहे हैं। इसी कारण प्रत्येक शनिवार को अधिवक्ता वर्क सस्पेंड करते हैं। अधिवक्ताओं की मांग है कि अन्य विभागों में भी पांच दिनों तक कार्य होता है तो कोर्ट में भी पांच दिनों तक ही कार्य होना चाहिए। मगर अभी तक उनकी इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हाई कोर्ट के आदेश पर ही इस फैसले पर मुहर लगेगी।
कार्य बहिष्कार से भी बढ़ रहे लंबित मामले
अंबाला सिटी कोर्ट में रोजाना 2000 मामलों की सुनवाई होती है मगर इसके बाद भी हजारों मामले लंबित पड़े हैं, वहीं अब अधिवक्ताओं की मांगों पर प्रत्येक शनिवार को होने वाले वर्क सस्पेंड के चलते भी लंबित मामलों पर असर पड़ रहा है। हाल यह हो गया है कि शनिवार को कोर्ट परिसर में लोग तो आते हैं। मगर अधिवक्ताओं के चैंबर्स खाली दिखाई देते हैं।
हमारी ओर से पांच दिनों तक कार्य करने की मांग लगातार जारी है। मगर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए हम प्रत्येक शनिवार को वर्क सस्पेंड कर अपना रोष जताते हैं।
विज्ञापन
- सतपाल सिंह, बार एसोसिएशन प्रधान अंबाला