{"_id":"690520abcab8c132780b3e3e","slug":"advice-on-job-selection-according-to-qualifications-ambala-news-c-36-1-amb1003-152226-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: योग्यता के अनुरूप कार्य चयन की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: योग्यता के अनुरूप कार्य चयन की दी सलाह
Sat, 01 Nov 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्थागत नवाचार परिषद और उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की ओर से उद्यमिता एवं नवाचार: एक वृत्ति अवसर का रूप विषय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्यम प्रारंभ करने के लिए अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कार्य का चयन करने की सलाह दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. देसराज बाजवा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में सृजनात्मकता का विकास करती हैं। कार्यशाला में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के संयोजक व वक्ता के रूप में प्रो. नायब सिंह ने कहा कि हमें उद्यम प्रारंभ करने के लिए अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कार्य का चयन कर दृढ़ता के साथ परिश्रम करना चाहिए ताकि कार्य में सफलता प्राप्त की जा सके। इस अवसर पर संस्थागत नवाचार परिषद की संयोजक प्रो. शगुन आहूजा, टीम सदस्य प्रो. रजनी, प्रो. गुरविंद्र, प्रो. रविंद्र, प्रो. अशोक, प्रो. सुरेश, प्रो. मंजेश और प्रो. नीलम उपस्थित रही।