{"_id":"680bfc5f8c52d466c7068e73","slug":"admissions-under-rte-rule-competition-for-admission-in-nursery-class-ambala-news-c-36-1-amb1003-141536-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई नियम में दाखिले : नर्सरी कक्षा में दाखिले की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई नियम में दाखिले : नर्सरी कक्षा में दाखिले की होड़
विज्ञापन
अंबाला खंड वन बीईओ कार्यालय में आरटीई के तहत फार्म जमा करवाते अभिभावक। संवाद
अंबाला सिटी। आरटीई नियम में दाखिले के लिए अभिभावक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस बार आरटीई में निजी स्कूलों में दाखिले की ज्यादा होड़ है। ग्रामीण क्षेत्र की बजाय शहरी क्षेत्र से अभिभावक आवेदन फार्म लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को आवेदन का आखिरी दिन रहा। आखिरी दिन भी आवेदन को लेकर ज्यादा भीड़ रही। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबाला वन में 25 अप्रैल शाम तक 514 आवेदन आ चुके थे। इसमें नर्सरी में 383, एकेजी में 11, यूकेजी में दो और प्रथम कक्षा के लिए 118 आवेदन आए।
शुक्रवार को भी शाम तक आवेदन जमा हुए। आवेदन जमा करने के लिए अभिभावकों की भीड़ जमा रही। यह दाखिले उज्ज्वल पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। जिले में नर्सरी में सबसे ज्यादा 1589 सीट हैं। इसी तरह एलकेजी में 36, यूकेजी में 76, प्रथम कक्षा में 195 सीट हैं।
विज्ञापन
उम्र के हिसाब से ही होगी दाखिला
निजी स्कूलों में आरटीई नियम में उम्र के हिसाब से ही दाखिला किया जाएगा। नर्सरी में 3 से 4 वर्ष, प्राइमरी, केजी में 4 से 6 वर्ष और प्रथम कक्षा में 5 वर्ष 6 माह तक के बच्चे का दाखिला किया जाएगा। जिस स्कूल में दाखिला लेना है, वह स्कूल 1 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। वहीं, जिन निजी स्कूलों ने आरटीई नियम के तहत 25 प्रतिशत सीट की संख्या का ब्यौरा पोर्टल पर नहीं दिया है। उन निजी स्कूलों के एमआईएस पोर्टल को शिक्षा विभाग ने लॉक कर दिया है। यह स्कूल न तो बच्चों का पंजीकरण कर पा रहे हैं और न ही दाखिला कर पा रहे हैं। इसी तरह अंबाला खंड वन में 83, अंबाला टू में 48, शहजादपुर में 16, साहा में 21, बराड़ा में 34, नारायणगढ़ में 30 निजी स्कूलों ने सीट की संख्या बताई थी।
वर्जन
आरटीई नियम के तहत अभिभावकों ने दाखिले के लिए रुझान दिखाया है। 25 अप्रैल फार्म जमा करने की आखिरी तारीख थी। अगर तारीख बढ़ती है तो अभिभावकों को सूचित किया जाएगा।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।