{"_id":"66db9ff0729b2614fb02ab1a","slug":"admissions-on-vacant-seats-in-government-polytechnic-and-iti-ambala-news-c-36-1-amb1003-129197-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजकीय बहुतकनीकी और आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजकीय बहुतकनीकी और आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी, आईटीआई और कॉलेजों में ऑनलाइन और मैन्युअल काउंसलिंग के बाद भी सीट खाली पड़ी हैं। इन सीट को भरने के लिए सितंबर माह में दोबारा पोर्टल खुल गया है।
इन सीटों को भरने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले किए गए। संस्थान में सोमवार से शुक्रवार तक रिक्त सीट पर आवेदन लिए गए, साथ ही सुबह से शाम तक दाखिले भी किए। वहीं, जिले के राजकीय, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 12 सितंबर व राजकीय आईटीआई में 30 सितंबर तक दाखिले किए जाएंगे।
बहुतकनीकी में नाै से 13 तक आवेदन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि संस्थान में प्लास्टिक इंजीनियरिंग कोर्स में 11 सीट रिक्त रह गई हैं। शुक्रवार को कई सीट पर दाखिले किए गए। इसके साथ ही कुछ कोर्स में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में कुछ सीट खाली हैं। इसके साथ ही अगर किसी विद्यार्थी के कोर्स छोड़ने से कोई सीट रिक्त होती है तो ऐसी सीट पर नाै से 13 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे और सोमवार को ओपन काउंसलिंग में उन सीट को भरा जाएगा। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि 13 सितंबर तक अगर कोई अभ्यर्थी अपना दाखिला रद्द कराता है और उसके परिणामस्वरूप जो सीट खाली होंगी, उन सभी रिक्त सीटों का ब्यौरा रोजाना दाखिला सेल के बाहर लगे नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। ऐसी सभी सीटों को 15 सितंबर को ओपन काउंसलिंग से भरा जाएगा। यह सीट उन आवेदन से भरी जाएंगी, जो अभ्यर्थी नाै से लेकर 13 सितंबर तक आवेदन करेंगे। इसके अलावा आर्किटेक्चर कोर्स को छोड़कर सभी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर हैं और आर्किटेक्चर में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में 145 सीट खाली
शहर के राजकीय महिला आईटीआई में कुल 544 में से 399 सीट भर चुकी हें और 145 सीट रिक्त पड़ी हैं। इन सीट को 30 सितंबर तक आवेदन लेकर ऑन द स्पाट भरा जाएगा।
महिला आईटीआई में इन कोर्स में सीट पड़ी रिक्त
कोर्स रिक्त सीट
ड्राफ्समैन मेकेनिकल एनसीवीटी 6
ड्रेस मेकिंग एससीवीटी 20
मेकेनिकल कज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसिस एनसीवीटी 9
सेविंग टेक्नोलॉजी एससीवीटी 20
स्टेनोग्राफर और सेक्रेटियल असिस्टेंट अंग्रेजी एनसीवीटी 26
स्टेनोग्राफर और सेक्रेटियल असिस्टेंट हिंदी एनसीवीटी 5
सरफेस ओरनामेंशन तकनीक एनसीवीटी 3
बेकर और कंफेशर एससीवीटी 24
डेंटल लेबोरेट्री इक्यूप्मेंट टेक्नीशियन एससीवीटी 17
हॉस्पिटल हाउस कीपिंग एससीवीटी 11
12 सितंबर तक कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला
जिले के सभी राजकीय, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी स्नातक व स्नोतकोत्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला ले सकेंगे। यह पोर्टल 12 सितंबर तक खुला रहेगा। कई विद्यार्थी अब भी ऐसे हैं, जो दाखिले से वंचित रह गए थे। कॉलेजों की मांग पर विभाग ने पोर्टल को खोला है।