{"_id":"67db1f893ff2f5552e0f8f01","slug":"admissions-in-cbses-government-model-sanskriti-schools-from-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-139352-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीबीएसई के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीबीएसई के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले आज से
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीबीएसई बोर्ड माध्यम से चल रहे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 20 मार्च से दाखिले शुरू होंगे। दाखिले के लिए स्कूलों की ओर से शेड्यूल जारी होना शुरू हो गया है। यह दाखिले 10 अप्रैल तक होंगे। खास बात यह है कि इन स्कूलों में दाखिले को लेकर काफी जागरूकता आई है। इससे इन स्कूलों में लगातार दाखिले बढ़ रहे हैं। यही नहीं इन स्कूलों से विद्यार्थी जेईई और नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
जिले में चल आठ मॉडल संस्कृति स्कूल
अंबाला खंड वन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुलिस लाइन, नन्योला, मोहड़ी-भानोखेड़ी चल रहे हैं, जबकि जनसुई स्कूल अभी मॉडल संस्कृति बना है। इसकी घोषणा हो चुकी है। अंबाला खंड टू में रामपुर सरसहेड़ी, बराड़ा, नारायणगढ़, साहा में समलेहड़ी, शहजादपुर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चल रहा है।
निजी स्कूल जैसे विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाएं
इन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसे सुविधाएं मिल रही हैं। स्कूलों में प्रत्येक कक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगे हैं। रोबोटिक व कोडिंग गतिविधि करवाई जाती है। एनसीसी यूनिट भी स्कूलों में चल रही है। इन स्कूलों में स्टाफ भी प्रशिक्षण के बाद लगाया है। स्कूलों में लैंग्वेज लैब, स्टेम लैब, स्मार्ट कक्षा कक्ष, जनरेटर सुविधा, लाइब्रेरी व खेलकूद की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में चल रहे राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की दर्ज पर सुविधाएं मिल रही हैं। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जाती है। स्कूलों ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।