फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Admission on 284 seats of Moolchand ITI

Ambala News: मूलचंद आईटीआई की 284 सीट पर दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Admission on 284 seats of Moolchand ITI
मूलचंद राजकीय आईटीआई में ईएस अनुदेशक पवन कुमार।
अंबाला। मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला कैंट में आवेदक 11 ट्रेड की 284 सीट पर दाखिले के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे। संस्थान में दाखिले के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं, जहां से विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भी भर सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से दाखिले के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है और बाजार में बैनर भी लगाए हैं। खास बात यह भी है कि अगर कोई विद्यार्थी आईटीआई में दो वर्षीय कोर्स पूर्ण करता है और वह 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहता है तो उसे हिंदी और अंग्रेजी विषय में से एक पेपर देना होगा।
विज्ञापन

उस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर उसे 12वीं का हरियाणा बोर्ड का प्रमाण-पत्र मिलेगा। इसी तरह अगर कोई विद्यार्थी एक वर्षीय कोर्स करता है तो उसे 12वीं की परीक्षा देने के लिए एक वर्षीय कोर्स के साथ एक वर्षीय प्रशिक्षण करना भी अनिवार्य है। इसी तरह राजकीय आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थी अगर पासपोर्ट बनवाते हैं तो विद्यार्थी पासपोर्ट पर लगी सरकारी फीस की रसीद भी संस्थान में जमा करवा सकते हैं। उन्हें विभाग की ओर से पासपोर्ट बनवाने के लिए लगी सरकारी फीस भी एकमुश्त रिफंड मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
राजकीय आईटीआई संस्थान में आवेदन के लिए दसवीं प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, ई-मेल, आधार कार्ड, कैटेगरी प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र जरूरी हैं। राजकीय आईटीआई में महिलाओं के लिए ट्यूशन फीस माफ है। एक हजार रुपये की निशुल्क टूल किट मिलती है और 2500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
मूलचंद राजकीय आईटीआई में इन ट्रेड में होगा दाखिला
कोर्स यूनिट सीट
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक 1 24
टर्नर 1 20
इलेक्टि्रशियन 1 20
स्टेनो हिंदी 1 24
कोपा 2 48
डीएमसी 1 24
इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक 1 24
वायरमैन 1 20
फिटर 1 20
मशीनिष्ट 1 20
वेल्डर 2 40
वर्जन
संस्थान में दाखिला प्रक्रिया सात जून से शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए बाजारों में बैनर भी लगाए गए हैं और संस्थान में आवेदन करने के लिए भी आवेदक पहुंच रहे हैं। आईटीआई में मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में भी आवेदकों को जानकारी दी जा रही है।

पवन कुमार, ईएस अनुदेशक।
वर्जन
संस्थान में 11 कोर्स की 284 सीट पर दाखिला किया जाएगा। सभी कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान देखने को मिल रहा है। 21 जून तक आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। आईटीआई में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं।
-दीपेश महेंद्रू, कार्यकारी प्राचार्य, मूलचंद राजकीय आईटीआई, अंबाला छावनी।

मूलचंद राजकीय आईटीआई में ईएस अनुदेशक पवन कुमार।

मूलचंद राजकीय आईटीआई में ईएस अनुदेशक पवन कुमार।

मूलचंद राजकीय आईटीआई में ईएस अनुदेशक पवन कुमार।

मूलचंद राजकीय आईटीआई में ईएस अनुदेशक पवन कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed