फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Administrator appointed to settle street hawker dispute, committee will be formed to see the place

Ambala News: रेहड़ी-फड़ी विवाद को निपटाने के लिए प्रशासक नियुक्त, कमेटी बना देखेंगे जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Administrator appointed to settle street hawker dispute, committee will be formed to see the place
अंबाला। रेहड़ी फड़ी विवाद में अब एक बार फिर से गेंद नगर निगम के पाले में आ गई है। सभी नगर निगम से रेहड़ी फड़ी संचालकों को जगह देने के बारे में सवाल जवाब कर रहे हैं तो नगर निगम ने भी अब मामले में एसडीएम छावनी सतिंद्र सिवाच प्रशासक नियुक्त कर दिया है। अब प्रशासक की देखरेख में 19 सदस्यीय टाउन स्ट्रीट जोन कमेटी का गठन किया जाएगा, जो रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए शहर में संभावित जगह का चयन करेगी, जिसके बाद मामले का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रेहड़ी फड़ी वालों के धरने को 21 दिन का समय हो चुका है, मगर अभी तक समाधान नहीं निकला है। अब राजनीति होने के बाद से यह मामला और भी जटिल होता जा रहा है। दरअसल, जानकारों का मानना है कि विधायक और मेयर की राजनीति का खामियाजा रेहड़ी फड़ी वालों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों ओर से अलग-अलग समर्थन जताने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विदित हो कि अभी तक अंबाला शहर में बस स्टैंड के पास रेहड़ी फड़ी अवैध रूप से लगती रही है, मगर हाल ही में पुलिस ने उन्हें हटा दिया और कहा कि आगे ठीक जगह देंगे। अब यहां समस्या यह है कि यहां से रेहड़ी फड़ी संचालक कहीं और जाना नहीं चाहते हैं। नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडरों को जगह भी सुझाई मगर वह वहां जाना नहीं चाहते हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब नगर निगम प्रशासन की बातों से तो कम से कम यह पता चल रहा है कि जिस स्थान के लिए रेहड़ी फड़ी संचालक धरना दे रहा हैं, वह उन्हें आखिरकार छोड़ना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







तीन हजार से अधिक वेंडर्स को हैं लाइसेंस जारी



नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत जितने भी रेहड़ी फड़ी लगाने वाले लोग हैं, नगर निगम इनका पंजीकरण कराता है और इन्हें लाइसेंस जारी करता है। अंबाला में तीन हजार से अधिक वेंडर्स को लाइसेंस जारी भी किए गए हैं। ऐसे में रेहड़ी फड़ी संचालकों की जिम्मेदारी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अब नगर निगम के पास है। हाल ही में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के रेहड़ी फड़ी संचालकों को ऋण भी उपलब्ध कराए गए हैं।







नगर निगम कमिश्नर अंजू चौधरी से सीधी बात---



प्रश्न- 21 दिन से रेहड़ी फड़ी संचालकों का धरना चल रहा है, नगर निगम ने क्या कदम उठाया



निगम कमिश्नर- टॉउन स्ट्रीट जोन कमेटी के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है, जो वेंडर्स के चुनाव कराने के बाद कमेटी का गठन करेंगे।



प्रश्न- आज तक वेंडर्स के लिए जगह नगर निगम नहीं ढूंढ सका



निगम कमिश्नर- निगम की ओर से स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जगह की तलाश की गई है, मगर अभी निर्णय नहीं लिया जा सका है।
प्रश्न- अगर जगह तय किया जाता है और रेहड़ी फड़ी संचालकों ने वहां जाने से मना कर दिया तो क्या करेंगे



निगम आयुक्त- अभी जहां भी फड़ी लग रही है, वह अवैध रूप से है। उन्हें जगह मिल जाएगी तो लोग भी वहीं से खरीदारी करेंगे और रेहड़ियां भी वहीं लगेंगी।






जब तक इनका समाधान नहीं हो जाता, तब तक रेहड़ी संचालकों को पूर्व की तरफ फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसको लेकर जीएम रोडवेज से बात भी की गई थी, उन्होंने कहा था कि एतराज नहीं था। हम रेहड़ी संचालकों और वहां के दुकानदारों दोनों के साथ हैं और हमेशा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।---शक्तिरानी शर्मा, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed