फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   adhar card is not prepare, so we do

आधार कार्ड नहीं बना तो हम क्या करें!

Sat, 11 Jan 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 11 Jan 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
adhar card is not prepare, so we do
अंबाला। जिले में आधार को लेकर काफी मारामारी चल रही है और काफी परेशान हैं। प्रशासन के फरमान के बाद लोग एनरोलमेंट स्लिप लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं पर भी राहत नहीं मिल रही। ऐसे एलपीजी उपभोक्ताओं की परेशानी यही है कि स्लिप से भी राहत नहीं है, जबकि बैंक और एजेंसियां आधार नंबर मांग रही हैं। प्रशासन के पास भी इसका कोई इंतजाम नहीं है कि जिन के आधार नंबर ही जनरेट नहीं हुए, वह क्या करे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी के बाद एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के 1220 रुपये पर मिलेगा। इस फरमान के बाद इन उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई हैं, क्योंकि हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके आधार नंबर ही जनरेट नहीं हुए हैं। अब इनके लिए समस्या यह है कि न तो गैस एजेंसी इनको राहत दे रही है और न ही बैंक इनके खाते खोल रहे हैं। अब लोग क्या करें। उन्हें बैंकों और एजेंसियों से जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


न तो इन उपभोक्ताओं के अकाउंट खोले जा सकते हैं और न ही गैस सिलेंडरों की सब्सिडी इन्हें मिलेगी। ऐसी स्थिति में प्रशासन के पास उन लोगों के लिए कोई इंतजाम नहीं है, जिनके आधार कार्ड ही नहीं बने हैं। प्रशासन ने आधार कार्ड का प्रिंट निकलवाने और बनवाने के लिए तो व्यवस्था कर दी, लेकिन जिन के आधार नंबर जनरेट नहीं हुए, उनके लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्सिडी पर संशय
जिनके आधार नंबर जनरेट नहीं हुए हैं, उन उपभोक्ताओं में संशय है कि उनकी सब्सिडी का क्या होगा, यदि आधार नंबर जनवरी के बाद मिलते हैं। इस बारे में गैस एजेंसियां भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि इन उपभोक्ताओं की नींद उड़ी है कि वह क्या करें। उपभोक्ता सर्वेश्वर दयाल, कुलवंत सिंह, देवी दयाल, गुरबख्श सिंह, आरती देवी, कांता, मालती और पूनम ने बताया कि आधार नंबर बना नहीं है और एजेंसी व बैंक वाले नंबर मांगते हैं। ऑनलाइन चेक करवाते हैं तो पता चलता है कि अभी आधार नंबर जनरेट नहीं हुआ। एजेंसी के पास जाते हैं तो कहते हैं कि आधार नंबर के बिना गैस बुक नहीं होगी, जबकि बैंक वाले कहते हैं खाता नहीं खुलेगा। अब क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed