फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ADGP taught the lesson of traffic rules to the drivers

एडीजीपी ने पढ़ाया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ADGP taught the lesson of traffic rules to the drivers
अंबाला सिटी। गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अंबाला (एडीजीपी) श्रीकांत जाधव सोमवार को खुद ही सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने पहले भारी वाहन चालकों को बाई लेन में चलाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद चालान की कार्रवाई भी अमल में लाई। इस दौरान कुल 205 भारी वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबंधित वाहन निर्धारित बाई लेन में चले। इससे यातायात के दौरान वाहन चालकों को ऑवरटेक करते समय किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि सड़क हादसों की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान-माल को कोई क्षति न हो।
विज्ञापन

अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित नाका सद्दोपुर पर यातायात थाना प्रबंधक मोहड़ा व नाका मोहड़ी पर यातायात प्रबंधक थाना स्माना बाहू के स्टाफ के साथ एडीजीपी ने खुद खड़े होकर गलत लेन में आ रहे वाहनों को रुकवाया। साथ ही उनके चालकों को इकट्ठा करके बाई लेन में चलने के लिए जागरूक किया। दोनों यातायात प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि पुलिस को देखकर चालक अपने वाहन को बाई लेन में कर लेते हैं और बाद में अपनी मर्जी से चलते हैं इसलिए एक पीसीआर चेकिंग बिंदु से एक-डेढ़ किलोमीटर दूर खड़ी की जाए। कर्मचारी गलत लेन में आ रहे भारी वाहनों के नंबर चेकिंग बिंदु पर नोट करवाएं, ताकि गलत लेन में वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि भारी वाहनों को बाई लेन में चलाना सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं जाएं। अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइन बोर्ड लगवाए जाएं और ट्रांसपोर्टरों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जाए। ट्रांसपोर्टर यूनियनों में ड्राइवरों को जागरूक करने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया जाए। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, केबल टीवी ऑपरेटरों के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed