{"_id":"6667743c62541cb87a005c24","slug":"additional-unit-of-dress-making-business-will-be-started-ambala-news-c-36-1-amb1003-124369-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ड्रेस मेकिंग व्यवसाय की अतिरिक्त यूनिट होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ड्रेस मेकिंग व्यवसाय की अतिरिक्त यूनिट होगी शुरू
विज्ञापन
शहजादपुर। राजकीय और निजी आईटीआई में आवेदक 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे। राजकीय आईटीआई भारांपुर प्रभारी विनोद सिंह शेखावत ने बताया कि सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले के लिए 21 जून तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
यदि किसी भी इच्छुक छात्र-छात्रा को आवेदन संबंधी कोई भी दिक्कत आती है तो वह इसके समाधान के लिए संस्थान में आकर दाखिला हेल्प डेस्क पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान में ऑनलाइन आवेदन के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जिनके द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क आवेदन सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ व शहजादपुर क्षेत्र के आठवीं, दसवीं व बारहवीं पास छात्र-छात्राएं जोकि आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं, वह 21 जून से पहले ही संस्थान में आकर निशुल्क आवेदन करवा लें ताकि अंतिम तिथि पर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं, राजकीय आईटीआई भारांपुर में शैक्षणिक सत्र से संस्थान में ड्रेस मेकिंग व्यवसाय की एक अतिरिक्त यूनिट (एससीवीटी) शुरू की गई है।
विज्ञापन
दाखिल के लिए आवेदन के समय यह दस्तावेज हैं जरूरी
आठवीं, दसवीं, बारहवीं या उच्च योग्यता का प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आवेदक की ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यदि आवेदक पिता विहीन है तो प्रमाण पत्र।
इन कोर्स में हैं इतनी सीट
राजकीय आईटीआई भारांपुर में वुड वर्क टेक्नीशियन कोर्स में 24, कोपा कोर्स में 48, ड्रेस मेकिंग कोर्स में 20, प्लंबर कोर्स में 48, शीट मैटल वर्कर में 20, वेल्डर कोर्स में 40, इलेक्ट्रीशियन कोर्स में 20, फिटर कोर्स में 20, आईएवंसीटीएसएम कोर्स में 24, मशीनिस्ट कोर्स में 20, मेकेनिकल आर एवं एसी कोर्स में 24, पेंटर जनरल कोर्स में 20, टर्नर कोर्स में 20, वायरमैन कोर्स में 20 सीट हैं।