फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Additional coaches will be added to trains departing from Howrah, Kolkata, starting today.

Ambala News: हावड़ा, कोलकाता से चलने वाली ट्रेनों में आज से जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be added to trains departing from Howrah, Kolkata, starting today.
कोलकाता से जम्मूतवी के बीच संचालित ट्रेन नंबर 13151। रेलवे
अंबाला। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। पूर्व रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की लंबी कतार को कम करने के लिए अलग-अलग रेल मार्ग पर चलने वाली आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनों की सूची तैयार की है। इनमें अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह 18 अप्रैल से प्रभावी होगी। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, हावड़ा, सियालदह और कोलकाता स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों में स्लीपर, जनरल और एसी कोचों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे उन यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा जो टिकट कंफर्म न होने के कारण परेशान थे।
विज्ञापन

इन ट्रेनों की बढ़ेगी क्षमता : ट्रेन नंबर 13009हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस में 1 एसी तृतीय श्रेणी और 1 स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस में 1 स्लीपर कोच, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 1 स्लीपर कोच, 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस में 1 जनरल कोच, 13185 सियालदह-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस में 1 जनरल कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed