{"_id":"571533cd4f1c1b4b6e8b4cb1","slug":"additional-chief-secretary-gets-angry-in-lifting-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्टिंग में देरी देख अतिरिक्त मुख्य सचिव खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्टिंग में देरी देख अतिरिक्त मुख्य सचिव खफा
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
लिफ्टिंग में देरी देख अतिरिक्त मुख्य सचिव खफा
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नारायणगढ़ अनाज मंडी लिफ्टिंग कार्य में हो रही देरी देख अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई विभाग हरियाणा रामनिवास खासे नाराज हो गए। इस दौरान किसानों व आढ़तियों ने अधिकारी के सामने अपना दुखड़ा रोया और बताया कि कैसे इस मंडी में लिफ्टिंग कार्य में हो रही देरी के कारण परेशानियां बढ़ रही हैं। इसी पर उन्होंने अधिकारियों से जहां इसको लेकर जवाब तलबी की, वहीं कार्रवाई के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शहजादपुर अनाज मंडी का भी दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त अंबाला अशोक सांगवान, एसडीएम रूचि सिंह सहित गेहूं खरीद एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई विभाग रामनिवास जैसे ही नारायणगढ़ मंडी में पहुंचे, तो किसान व आढ़ती एकत्रित हो गए। यहां पर उन्होंने अधिकारी को बताया कि कैसे मंडी में लिफ्टिंग में हो रही देरी के कारण दिक्कतें सामने आ रही हैं। इसी कारण से मंडी में अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों के लिए परेशानियां खड़ी हो रही हैं। हालांकि अधिकारियों ने इस बारे में अपना पक्ष रखना चाहा, लकिन अधिकारी ने इसे काफी गंभीरता से लिया। बाद उन्होंने खरीद एजेंसी हैफेड के डीएम को निर्देश दिए की लिफ्टिंग ठेकेदार को नोटिस देकर उचित कार्रवाई करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लिफ्टिंग ठीक से हो और किसानों को दिक्कतें न आएं। उन्होंने गेहूं खरीद का जायजा लेने के अलावा अनाज मंडी में बिजली, पानी, सफाई तथा स्ट्रीट लाईट व्यवस्था आदि का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव खुर्शीद अहमद, हैफेड के डीएम विकास देशवाल, एजीएम मोहन लाल तथा वेयरहाउस के डीएम यशपाल सिंह सहित आढ़ती मौजूद रहे।
उधर, शहजादपुर मंडी में भी उन्होंने गेहूं की आवक, नमी, रखरखाव, लिफ्टिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने कहा कि अधिकारी मंडियों मे निरंतर निरीक्षण करें ताकि कोई समस्या न आये अगर कोई समस्या आये तो उसका समाधान भी जल्द किया जा सके। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरबंश कक्ड़माजरा तथा अन्य आढ़तियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास के सामने मंडी के विस्तार की मांग रखी। उनका कहना है कि मंडी का दायरा बढ़ाया जाए ताकि किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने सीए मार्केेटिंग बोर्ड से बात कर इसे पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
----
व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुई तो आज आढ़ती उतरेंगे सड़कों पर
सिटी नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों व आढ़तियों को आ रही परेशानी के चलते आढ़ती एसोसिएशन भी भड़क गई है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि हालात नहीं सुधरते, तो आढ़ती व किसान सड़कों पर उतरेंगे। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान दूनीचंद दानीपुर ने बताया कि मंडी बुरी तरह से जाम में फंसी पड़ी है, जबकि आढ़तियों को भुगतान ठीक से नहीं हो रहा है। खरीद एजेंसियों के अधिकारी कह रहे हैं कि जब गेहूं का उठान होगा तभी पेमेंट करेंगे जो आढ़तियों को मंजूर नहीं है। दूनीचंद दानीपुर ने बताया कि आढ़ती अपनी समस्याएं उपायुक्त, एसडीएम, मार्केट कमेटी सहित हरसंभव स्थान पर उठा चुके हैं लेकिन खोखले आश्वासनों के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंडी से उठान की स्थिति नियंत्रण में नहीं आई और आढ़तियों को बकाया भुगतान में देरी हुई, तो आढ़ती सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
----
अंबाला कैंट में भी हालात बदतर
अंबाला कैंट की अनाज मंडी में भी हालात बदतर हो रहे हैं। दिन में सड़कों पर गेहूं बिखरा है, जबकि मंडी में अनाज डालने के लिए दिक्कतें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के कारण जगह नहीं मिल पाती, जबकि सड़कों के किनारे ही गेहूं उतारना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी भी इस मामले में कोई हल नहीं दे पा रही है। कईं बार तो रात को भी गेहूं की रखवाली करनी पड़ रही है।
----
रखें बंदोबस्त, आज छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग की मानें, तो 19 अप्रैल को आसमान में बादल छा सकते हैं। विभाग का कहना है कि मंगलवार को आसमान में बादल छायेंगे, जबकि बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चलेेंगी, जो फसल कटाई के दौरान परेशानी पैदा कर सकती हैं। इसके बाद बुधवार और वीरवार को आसमान साफ रहेगा।