{"_id":"69ffaee0f7dffd9c6f057604","slug":"activa-rider-injured-in-collision-with-high-speed-car-ambala-news-c-36-1-amb1001-162933-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार घायल
Sun, 10 May 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 10 May 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। कैपिटल चौक की रेड लाइट पर तेज रफ्तार कार ने एक एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में नहौनी गांव निवासी सुखविंदर सिंह (42) ने बताया कि वह महेश नगर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 27 अप्रैल को वह अपने किसी निजी काम से अंबाला कैंट आया था। कैपिटल चौक पर रेड लाइट होने के कारण अपनी एक्टिवा के साथ किनारे पर रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सुखविंदर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे महेश नगर स्थित सी-लाल अस्पताल ले गए। संवाद