{"_id":"64e12b19c4145689bd090e97","slug":"activa-rider-assaulted-bank-employee-case-ambala-news-c-36-1-sknl1017-8833-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक्टिवा सवार बैंककर्मी से मारपीट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक्टिवा सवार बैंककर्मी से मारपीट, केस
विज्ञापन
अंबाला। बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी पर कबाड़ चुगने वाले युवक ने हमलाकर घायल कर दिया। पहले तो युवक ने खड़े बैंककर्मी की एक्टिवा पर बोतलों से भरा बोरा मार दिया और जैसे ही उसने बोला तो हमला कर दिया। पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव धूलकोट निवासी 58 वर्षीय रविंद्र ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा मनाली हाउस में है। 18 अगस्त को वह एक्टिवा पर ड्यूटी पर जा रहा था। विकास विहार मोड़ पर रूककर किसी का इंतजार कर रहा था तो वहां एक कबाड़ चुगने वाला लड़का और उसने बोतलों से भरा कट्टा उसकी एक्टिवा पर मार दिया। जब उसने रोककर उसे बोला तो वह उस समय चला गया।
कुछ ही दूरी पर जाकर वह वापस और हमला कर दिया। कांच की बोतल से वार किया तो वह बच गया। इतने में नाक पर टक्कर मारने के बाद गिराकर टांग पर अपनी काफी लातें मारी और उसकी टांग में फ्रेक्चर हो गया। हमलावर ने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू बताया था। हमलावर के मौके से फरार होने के बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए।