फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Action will be taken on sending provocative messages on social media

अग्निपथ योजना को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काने वाले मैसेज करने पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on sending provocative messages on social media
अंबाला। सोशल मीडिया पर भड़काने वाली पोस्ट डालकर या अन्य किसी भी माध्यम से कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे ही एक ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि असामाजिक प्रवृत्ति के लोग अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं को भड़का रहे हैं और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से सहयोग की अपील की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अंबाला टीओडी प्रोटेस्ट के नाम से ग्रुप चल रहा था। इस पर दुराना निवासी गुरमीत सिंह और अन्य सदस्यों ने भड़काने वाला प्रचार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। सभी प्रबंधक थाना को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की सरकारी या गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वालों की पहचान कर तुरंत मामला दर्ज किया जाए। ऐसे लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed