फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Action report of summons from Minister Vij SP Panipat

मंत्री विज एसपी पानीपत से तलब की कार्रवाई की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Action report of summons from Minister Vij SP Panipat
अंबाला छावनी स्थित अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याए सुनते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
अंबाला। गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पानीपत में महिला के साथ हुए दुराचार के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने संबंधी शिकायत पर उन्होंने पुलिस विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने एसपी पानीपत को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानीपत में हुई एक हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एसपी से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

इस दौरान पानीपत निवासी एक महिला ने बताया कि दुराचार, धमकी देने व अन्य धाराओं के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। इस पर मंत्री विज ने एसपी को मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए एसपीओ ने अपना मांगपत्र सौंपा और उनकी मांगे पूरी करने की मांग की। गृह मंत्री इस मामले में एसीएस से चर्चा करने के निर्देश दिए। रोहतक निवासी ओमवत्ती ने सोनीपत में जमीन के मामले में दोबारा से जांच कराने की मांग की। लाडवा निवासी डिंपल रहेजा ने उससे मारपीट व कार छीनने के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। गृह मंत्री ने कुरुक्षेत्र एसपी को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

करनाल निवासी महिला सिमला ने बहू व बेटे के खिलाफ शिकायत दी जिसे दोबारा जांच के लिए करनाल एसपी को भेजा गया। यमुनानगर निवासी प्रोमिला देवी ने मारपीट मामले में कार्रवाई न होने की बात मंत्री के सामने रखी। पानीपत निवासी राजीव कुमार ने अपने बेटे की हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गृह मंत्री ने पानीपत एसपी से एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुती बाजार में निवासियों ने होटलों की शिकायत की
गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष लालकुर्ती निवासी सतीश कुमार, विजय, गुलशन, मनोज, रमेश, धर्मपाल, राजिंद्र, यशपाल एवं अन्य कई लोगों ने शिकायत दी कि क्षेत्र में चल रहे होटलों में गलत कार्य चल रहे हैं। इससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसपी अंबाला को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed