फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Across the mercury 41, the heat made people restless

पारा 41 के पार, गर्मी ने छीना चैन लोग बेचैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Across the mercury 41, the heat made people restless
अंबाला। गर्मी के सितम के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है। आलम यह है कि गर्मी से लोग बेहाल हैं। सूर्यदेव के तेवर सुबह से लेकर शाम तक अपना कहर बरपा रहे हैं तो वहीं रात को भी लोगों को गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। मंगलवार को जिले में पारा 41 के पार पहुंच गया। दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया।
विज्ञापन

हालात यह रहे कि गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन जहां तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा था, वहीं मंगलवार दिन का तापमान 41.7 डिग्री पहुंच गया, रात का तापमान भी 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। जून माह में मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को भी गर्मी की तपिश जारी रहेगी। तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। शहर नागरिक अस्पताल से डॉक्टर समीर सिंगला ने बताया कि लगातार गर्मी से राहत पाने के लिए आमजन को जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलना चाहिए। वहीं कार्यस्थलों पर भी लस्सी व नींबू पानी का सेवन करें और थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद पानी का सेवन भी करते रहें ताकि हीट स्ट्राक से बचा जा सके। वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान बादल छाने से दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है, वहीं शनिवार से लेकर सोमवार तक बारिश का अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed