{"_id":"5e5c0bd88ebc3ef391430e28","slug":"acid-attack-ambala-news-knl239654160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बोला- पत्नी हमेशा मोबाइल पर रहती थी ऑनलाइन इसलिए हुई नफरत, डराने के लिए फेंका था तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बोला- पत्नी हमेशा मोबाइल पर रहती थी ऑनलाइन इसलिए हुई नफरत, डराने के लिए फेंका था तेजाब
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अलावलपुर में 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी बिंदर व उसकी 18 वर्षीय ननद सुनीता पर एसिड फेंकने के आरोप में पकड़े गए करनाल के चार चमन वासी पति अनिल ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसे बिंदर की व्हाटसएप चेटिंग और हमेशा ऑनलाइन दिखना पसंद नहीं था। काफी समझाने के बावजूद उस पर कोई असर नहीं हुआ। दोनों में दिन-रात मनमुटाव व तकरार होने लगी। मन में बिंदर के प्रति नफरत पैदा हो गई। सोचा कि यदि वह उसे किसी तरीके डरा दे तो हर बात मानेेगी, भविष्य में दबकर रहेगी। करनाल के सदर बाजार से फ्लैश सफाई के बहाने खरीदे तेजाब को डोलू में डाल लिए। रोजमर्रा की फोनकॉल से वह जान चुका था कि ननद-भाभी रोजाना शाम को सैर करती है। दिन में अलावलपुर आए अनिल ने करीब ढाई बजे यह सोचकर फोन बंद कर दिया था कि किसी को उस पर शक नहीं होगा। वारदात के बाद बाइक कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर खड़ी कर वह हिसार चला गया था। उसे इस बात का अहसास नहीं था कि मामला बिगड़ जाएगा, तेजाब इतना खतरनाक होता है। शनिवार वापस लौटते ही शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसकी अंतिम लोकेशन गांव में पाई गई। उसके चेहरे पर पड़े तेजाब के छीटों के दागों ने रही सही कसर पूरी कर दी।
योजना बंटाधार कर दी। सीआईए-टू व बराड़ा पुलिस द्वारा चौबीस घंटे में पर्दाफाश किए गए एसिड कांड में अनिल को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि वारदात में प्रयोग की गई बाइक, डस्टबिन में छिपाकर रखे कपड़े बरामद करने के अलावा तेजाब विक्रेता को काबू किया जा सके।
यूं हुआ बहुचर्चित एसिड अटैक
- करीब सात बजे बाइक सवार मुंह बांधे अनिल द्वारा फेंके गए एसिड से बिंदर 40 और सुनीता 20 फीसदी झुलसी हैं। दोनों एमएम कॉलेज में उपचाराधीन हैं। गनीमत रही कि एसिड किसी के चेहरे पर नहीं गिरा। अनिल के चेहरे पर भी कुछ बूंदे पड़ी थी।
विज्ञापन
पहले मुकेश पर हुआ था शक
- परिवार ने मुकेश पर शक जताया था जोकि पिछले कुछ दिनों से बिंदर का पीछा करता था। परिवार को लगा था कि उलाहना देने पर उसने रंजिशन ऐसा किया होगा लेकिन जांच में आरोप झूठे पाए गए।
अनिल को अपनी पत्नी की व्हाटसएप पर चेटिंग पर एतराज था। रोकने पर आपस में झगड़ा होता था। इसी कारण जब वह उसे लगभग हर समय ऑनलाइन देखता हो उसके मन में नफरत और गुस्सा भर जाता था। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर भी संदेह करते थे। इसी कारण अनिल ने उसे मजा चखाने की योजना बनाई। फ्लैश साफ की कहकर दुकान से तेजाब खरीदा। पत्नी से बातचीत में जान चुका था कि भाभी-ननद सैर करने जाती है। योजना के मुताबिक दोपहर गांव आकर इधर-उधर रहा। करीब ढाई बजे मोबाइल बंद कर शाम वारदात के बाद वापस लौट गया। वह केवल बिंदर को डराना चाहता था। रिमांड में रिकवरी के अलावा तेजाब विक्रेेता को काबू किया जाएगा।
- अमन कुमार व हमीर सिंह, इंचार्ज सीआईए-टू एवं बराड़ा थाना