फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused women sent to jail

आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 13 Oct 2013 11:50 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 13 Oct 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accused women sent to jail
नारायणगढ़ में लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवती के पड़ोस में रहकर कार्य करने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर यूपी के युवक के साथ भगाने में उक्त महिला का भी हाथ है। गिरफ्त में आई महिला को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपी की तलाश में यूपी में छापेमारी कर रही है।

नारायणगढ़ थाना के अंतर्गत कालपी रोड पर स्थित एक गावं से 28 सितंबर को विकास निवासी पचौकरी जिला बागपत यूपी एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

इस पर लड़की के परिजनों ने 29 सितंबर को थाना नारायणगढ़ में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन नौ अक्टूबर को यूपी से पकड़ में आने के बाद युवती के स्थानीय अदालत में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने विकास के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और साजिश का मामला दर्ज करते हुए उसे अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अब युवती के पड़ोस में रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली ब्राह्मण माजरा गांव की एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई उक्त महिला को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed