फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused who supplied arms to Fortuner car robbers arrested from Delhi

फॉरचूनर गाड़ी लूटने वाले आरोपियों को हथियार सप्लायर गिरफ्तार एक दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused who supplied arms to Fortuner car robbers arrested from Delhi
फॉर्चूनर गाड़ी लूटने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी दिल्ली निवासी प्रदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड प्राप्त लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी से एक देसी पिस्टल दो कारतूस व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिंद्र सिंह निवासी ओमेक्स ग्रीन जीटी रोड सद्धोपुर ने 21 जुलाई 2022 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 जुलाई 2022 की रात को हिसार बाईपास चंडीगढ़ रोड बलदेव नगर के पास से करीब चार युवकों ने किसी नुकीले हथियार के बल पर उसकी फॉर्चूनर गाड़ी लूट ली । शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और इस मामले की जांच सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल को सौंप दी । सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृतपाल निवासी रियल एस्टेट जीरकपुर पंजाब, प्रगट सिंह निवासी गांव महीवाला जिला मोहाली पंजाब, सुखविंद्र उर्फ रिंकू निवासी गांव सयोली पंजाब और दलजीत सिंह उर्फ रोनी निवासी गांव हाबतपुर मोहली पंजाब को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर चार दिन का रिमांड प्राप्त किया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वह हथियार आरोपी प्रदीप कुमार से खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed