{"_id":"60e220098ebc3ee2201d956a","slug":"accused-of-stolen-wheat-and-maize-arrested-ambala-news-knl753917120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं व मक्का चोरी करने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं व मक्का चोरी करने वाला आरोपी काबू
विज्ञापन
गेहूं व मक्का की बोरी चोरी होने के मामले में मंडी प्रधान की चेतावनी के बाद पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस मामले में वार्ड नंबर 9 निवासी शुभम को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे उसके अन्य साथियों का भी पता किया जाएगा। ये जानकारी जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने दी।
बता दें कि पिछले काफी समय से नई अनाज मंडी तथा एक्सटेंशन अनाज मंडी से मक्की व गेहूं से भरी बोरियों की चोरी हो रही थी। इससे मंडी के आढ़ती काफी परेशान थे। एक बार तो चौकीदारों ने एक बाइक पर मक्की व गेहूं की भरी बोरियां उठाकर ले जाने वालों को काबू करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों चोर चौकीदारों को चमका देकर वहां से भाग गए थे। मंडी के आढ़तियों और चौकीदारों ने इन चोरों की बाइक का नंबर भी नोट कर लिया था। 1 जुलाई को अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल मंडी प्रधान मदन चानना की अगुवाई में डीएसपी नारायणगढ़ अनिल कुमार से मिला और उन्होंने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि डीएसपी के आदेश पर नारायणगढ़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया था, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। अंतत: मंडी प्रधान मदन चानना ने कहा था कि यदि सोमवार शाम तक पुलिस ने चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार नहीं किया तो मंगलवार से अनाजमंडी को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस पर पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को रविवार को काबू कर लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके अन्य साथियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
----------------------