फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of harassing her in-laws for dowry

ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing her in-laws for dowry
मुलाना। पपलौथा निवासी युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 जनवरी 2016 को गोबिंदपुरा नारायणगढ़ में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष उसे दहेज में कार न लाने पर ताने मारने लगे और उससे कार लाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार ससुराल पक्ष ने उसे कार या पैसे लाने को कहा। इसके चलते आरोपी उससे मारपीट करते थे। शादी के दो साल बाद युवती की माता ने दहेज के रूप में 70 हजार की कीमत की भैंस दी लेकिन ससुराल पक्ष कार की मांग पर अड़े रहे। उसे कई बार घर से बाहर निकाला गया। युवती मजबूरी में अपनी मां के पास रहने लगी। इस दौरान आरोपियों ने क्षमा याचना की व सही से रखने की बात कही। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसके गहने लॉकर में रखने के बहाने ले लिए। जिन्हें उसकी ननद का बेटा हैप्पी अपने घर ले गया।
विज्ञापन

इस बीच फिर से मारपीट कर ससुराल पक्ष ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसकी मां ने शहजादपुर थाना में शिकायत दी। वहां रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी जेठानी विधवा है। उसके साथ आरोपी पति ने उसे बिना बताए शादी कर ली। जब इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उससे पांच जनवरी 2022 को मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। अब वह अपनी माता के साथ रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed