फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of cheating Rs 70 lakh in the name of sending to America

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 70 लाख की ठगी के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 70 lakh in the name of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। कालपी निवासी युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे को बंधक बनाकर रखा और मारपीट भी की। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता का बेटा अमेरिका से डिपोर्ट तक हो गया।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कालपी गांव निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा हर्षप्रीत सिंह अमेरिका जाना चाहता है। तसिंबली गांव जिला मोहाली निवासी दविंदर सिंह के साथ शिकायतकर्ता की जान पहचान थी। दविंदर ने उन्हें बताया कि कमलजीत सिंह उसका दोस्त है जोकि अपने पिता बलबीर सिंह के साथ लड़कों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद दविंदर ने उसकी मुलाकात कमलजीत सिंह और उसके पिता बलबीर से कराई। यहां हर्षप्रीत को अमेरिका भेजने और सैटल कराने का सौदा 60 लाख रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बहुत सारे लड़कों के वीजा, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी दिखाए। रुपये एकत्रित करने के लिए 41 लाख 50 हजार रुपये जमीन बेच कर और 10 लाख रुपये रिश्तेदारों से उधार लेकर एवं 10 लाख रुपये आढ़ती से ब्याज पर लिए। इसमें 60 लाख रुपये लेकर अपने बेटे और दोस्तों के साथ कमलजीत के घर मुलाना पहुंचे तो वहां कमलजीत सिंह, उसका पिता बलबीर सिंह, माता, दविंदर सिंह व सतनाम निवासी हेमामाजरा मिले।
विज्ञापन

यहां आरोपी ने 60 लाख रुपये और हर्षप्रीत का पासपोर्ट एवं शैक्षणिक दस्तावेज सहित कई खाली और प्रिंटेड कागजातों पर हस्ताक्षर भी कराए। उन्होंने एक महीने के भीतर हर्षप्रीत को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। दो-तीन महीने बाद अगस्त 2024 को कमलजीत सिंह ने बताया कि हर्षप्रीत का वीजा आ गया है। इसके बाद आरोपियों ने उनसे उक्त बची राशि और ले ली। इस तरह कुल 70 लाख रुपये लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कमलजीत सिंह, बलबीर सिंह, बलबीर की पत्नी निवासी मुलाना, दविंदर सिंह निवासी तसिंबली, सतनाम निवासी हेमामाजरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed