{"_id":"67b0f1f7ed7cc83a5902ee7b","slug":"accused-of-attack-on-je-and-in-charge-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-137666-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जेई और इंचार्ज पर हमले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जेई और इंचार्ज पर हमले आरोपी गिरफ्तार
Sun, 16 Feb 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ कंजाला के फिरोजपुर काठ में नाै फरवरी को जेई सुनील और एरिया इंचार्ज रवि से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शनिवार तीन और आरोपियों को काबू कर लिया। इन आरोपियों की पहचान मुस्तकिम, शुक्रबीन और यासीन के रूप में हुई है। इनमें शुक्रबीन पिता है और दोनों आरोपी उसके बेटे। पुलिस ने इससे पहले निक्की मोहम्मद व लियाकत अली को काबू किया था। इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बिजली चोरी पकड़ने गए थे
दरअसल, नाै फरवरी को नारायणगढ़ थाने में एसडीओ दलीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि बिजली चोरी की सूचना मिलने के बाद टीम में शामिल जेई -1 सुनील कुमार, एरिया इंचार्ज रवि और उनकी टीम बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिरोजपुर काठ रोड गए थे। अभी टीम चेकिंग करने छत पर जा रही थी कि अचानक मकान मालिक पिता-पुत्र और अन्य ने झगड़ा शुरू कर दिया। जेई-1 सुनील सीढ़ी पर चढ़ने लगे तो धक्का दे दिया। जो सिर दीवार पर लगने पर वह चोटिल हो गए। जैसे ही रवि बीचबचाव करवाने आया तो उसके साथ भी डंडे हथियारों से मारपीट की थी। जबकि बिजली निगम टीम में शामिल अन्य चार सदस्यों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई थी।