फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested with one kilo and 18 grams of hashish

Ambala News: एक किलो 18 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with one kilo and 18 grams of hashish
नारायणगढ़। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोहड़ा गांव बस अड्डा के पास से शहजादपुर सीआईए की टीम ने युवक को 1 किलो 18 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के बडागा गांव के ध्यान सिंह के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरवार को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।सीआईए प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल 2024 को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के तहत हिमाचल से लाकर नारायणगढ़ क्षेत्र के आस-पास के गांव में सप्लाई करता है। कोहड़ा गांव बस अड्डा के पास किसी को मादक पदार्थ देने के लिए आएगा। यदि तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसे मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रोककर उसके पिटठू बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 18 ग्राम चरस बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed