फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested with 2880 intoxicating capsules

2880 नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 2880 intoxicating capsules
अंबाला। महेश नगर स्थित केडी अस्पताल के पास से पुलिस ने युवक को 2 हजार 880 नशे कैप्सूल के साथ काबू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआइए-2 पुलिस दल को सूचना मिली कि आरोपी युवक नशीली दवाईयों की तस्करी का काम करता है। सूचना के बाद सीआइए-2 कार्रवाई करते हुए महेशनगर स्थित केडी अस्पताल के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और युवक की तलाशी ली। पुलिस को युवक के पास से मिले थैले से 2880 नशे के कैप्सूल बरामद किए। पूछताछ में आरोपी की पहचान विपिन उर्फ सोनू निवासी रामनगर पठानपुर मोहल्ला जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना महेश नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed