फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for stealing fans from rooms in Railway Colony

Ambala News: रेलवे कॉलोनी के कमरों से पंखा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 18 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing fans from rooms in Railway Colony
अंबाला के रेल विहार कॉलोनी से चोरी के आरोप में पकड़ा गया व्य​क्ति। संवाद - फोटो : पैथालॉजी में डिजिटल एक्सरे रूम के बाहर मरीजों को वापस करता सुरक्षा कर्मी।
अंबाला। डीआरएम कार्यालय के पास स्थित रेल के जर्जर कमरों से सामान चोरी करने के एक आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चांदपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में एक वीडियो आया था। इस वीडियो में दर्शाया गया था कि रेल कॉलोनी के जर्जर कमरों से नशेड़ी युवक सामान चोरी कर रहे हैं। इसके बाद टीम का गठन किया गया ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। इसी कड़ी में जब उप निरीक्षक सुमित कुमार व विक्रम कुमार सहित नवीन रेल विहार कॉलोनी में गश्त कर रहे थे तो उन्हें जर्जर कमरा संख्या ए-12 से एक व्यक्ति छत का पंखा ले जाते हुए रात लगभग 11 बजे नजर आया। आरोपी से पंखे के बारे में जानकारी मांगी गई तो वो कुछ नहीं बताया पाया। इसके बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त शातिर चोर है और उसके खिलाफ पूर्व में भी तीन मामले छावनी के पड़ाव थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed