फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for cutting signal cable

Ambala News: सिग्नल केबल काटने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cutting signal cable
आरपीएफ की गिरफ्त में सिग्नल केबल काटने वाला आरोपी दर्पण। संवाद
अंबाला। सिग्नल केबल कटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की। जांच के दौरान आरपीएफ ने पाया कि अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर दुखेड़ी रेलवे सेक्शन में किमी नंबर 259/7-9 पर लगे सिग्नल फेल हो गया। विभाग के 3 एक्सेल काउंटर ट्रैक डिवाइस में से गभग 72 मीटर केबल किसी अज्ञात व्यक्ति ने काटकर चोरी कर ली। मामला सात अप्रैल का है। केबल कटने के कारण रेल खंड के सिग्नल फेल हो गए और इस कारण आधा दर्जन के करीब ट्रेनें बीच रास्ते फंस गई। इसमें ट्रेन नंबर 22355-10 मिनट, 12053–3 मिनट, 14816–1 घंटा 17 मिनट और ट्रेन नंबर 645513–1 घंटे आठ मिनट तक बीच रास्ते खड़ी रहीं। संबंधित विभाग की सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल थाने से सब इंस्पेक्टर कविता मौके पर पहुंची थी। मौके का मुआयना करने के बाद अंबाला छावनी की आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सिग्नल केबल काटने वाले आरोपी तक पहुंचने के लिए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर कविता के ही नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सेक्शन पर सात दिन तक लगातार गश्त की और मुखबिर की मदद से आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान छावनी के डेहा कॉलोनी के दर्पण उर्फ गोलू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed