फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for attacking pump operators

पंप ऑपरेटरों पर हमला करने वाले आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attacking pump operators
पुलिस की ढीली कार्रवाई से नाराज सिंचाई विभाग के पंप ऑपरेटरों ने बुधवार सुबह ही कांवला डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी बंद कर दिया और सिंचाई विभाग में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऑल हरियाणा सिंचाई विभाग फील्ड कर्मचारी यूनियन के बैनर तले बैठे कर्मचारियों ने पुलिस पर सही तरीके से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए, जब शाम तक भी कर्मचारी पानी चालू न करने की बात पर अड़े रहे तो अधिकारियों ने पुलिस की मदद से कार्रवाई करवाई और पंप ऑपरेटरों पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बता दें कि 17 मार्च को कांवला डिस्ट्रीब्यूटरी पर लगे पंप ऑपरेटरों पर कुछ नशेड़ियों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने सरकारी सामान को भी नुकसान पहुंचाया था। इस हमले के संबंध में कर्मचारियों ने सेक्टर 9 थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके कई दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो नाराज कर्मचारियों ने अधिकारियों को आरोपियों के न पकड़े जाने तक कांवला डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी बंद करने की चेतावनी दी। वहीं जब मंगलवार तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पंप ऑपरेटरों ने बुधवार पंप बंद करते हुए कांवला डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी बंद कर दिया। जब शाम को यूनियन पदाधिकारियों को आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिली, तब जाकर पानी को चालू किया गया।
विज्ञापन

---------------------
कांवला डिस्ट्रीब्यूट्री से आर्मी क्षेत्र और हुडा में पहुंचता है पानी
अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो आर्मी क्षेत्र और हुडा सेक्टरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो सकती थी। इसका कारण यह है कि डिस्ट्रीब्यूटरी के माध्यम से ही इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होती है। अगर आज सुबह नहर से पानी न छोड़ा तो पानी को लेकर स्थिति गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
मेरे पास जब मामला आया, तभी पुलिस को इस कार्य को करने के लिए कह दिया था। पुलिस ने भी अपना कार्य करते हुए अरोपियों को पकड़ लिया और कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। पानी को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
- अमित रघुवंशी, एसई, सिंचाई विभाग।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed