फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accused arrested allegation of female foeticide

खरड़ में चल रहे भ्रूण जांच केंद्र का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
accused arrested allegation of female foeticide
पंजाब के खरड़ में चल रहे भ्रूण जांच केंद्र का अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दलाल हरकेश को धर दबोचा। आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी ने अपना एक आधार कार्ड अंबाला शहर के मनमोहन नगर और दूसरा पंजाब के मोहाली से बनवाया हुआ था।
विज्ञापन

अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब में अनाधिकृत तरीके से भ्रूण जांच केंद्र चल रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर की अगुवाई में टीम का गठन किया। इसमें डॉ. विजय वर्मा, डॉ. हितार्थ मार्कंडेय शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम के कहने पर एक गर्भवती महिला ने दलाल हरकेश से संपर्क साधा। इसके बाद सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। 10 हजार रुपये पहले और 10 हजार रुपये अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद देने थे। गर्भवती महिला स्वास्थ्य विभाग की टीम की अगुवाई में अलग से एक गाड़ी में पंजाब के लांडरा पहुंची, जहां पर उसे हरकेश मिला। महिला ने हरकेश को यहां 10 हजार रुपये दिए और यहां से दोनों खरड़ में मित्तल डायग्नोस्टिक एंड स्कैन सेंटर पहुंचे। शनिवार करीब साढ़े 3 बजे इस सेंटर में अंबाला से आई गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया और शाम करीब साढ़े 4 बजे हरकेश ने जैसे ही महिला को बताया कि गर्भ में पल रहा भ्रूण लड़का है, वैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से 8500 रुपये भी बरामद कर लिए गए, जबकि 1300 रुपये आरोपी ने डॉ. की फीस दे दी थी। इस दौरान खरड़ से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अंबाला टीम के साथ मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

----------------------------
डायग्नोस्टिक सेंटर में मिली अनियमितताएं
पूरे प्रकरण में डायग्नोस्टिक सेंटर के डाक्टर की संलिप्तता के प्रमाण नहीं पाए गए, लेकिन जांच के दौरान कई अनियमितताएं रिकॉर्ड में मिली। सेंटर संचालक ने महिला का अल्ट्रासाउंड करने से पहले फार्म-एफ भी भरा था। लेकिन आधार कार्ड फार्म के साथ अटैच नहीं किया गया था जो कि अनिवार्य होता है। इसके अतिरिक्त डाक्टर की डिग्री भी कई दस्तावेजों पर गलत प्रिंट पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
खरड़ में मित्तल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गई हैं। मौके से हमने दलाल हरकेश को भी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। हरकेश के पास से 8500 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
डॉ. बलविंद्र कौर, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed